मुंबई विश्व विजेता टीम इंडिया के मुंबई पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने जोरदार अंदाज में स्वागत किया है । ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप में जीत का फताका लहराने वाली टीम इंडिया ने आज सुबह जैसे ही छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर अपने कदम रखें वैसे ही प्रसंशकों में एक जबरदस्त खुशी की लहर दौड़ पड़ी और टीम का इंतजार कर रहें हजारों खेल प्रेमियों ने माही के धुरंधरो का जोरदार अंदाज में स्वागत किया है ।
विश्व विजेता टीम इंडिया की अगवानी करने के लिए महाराष्ट्र के सीएम विलासराव देशमुख के साथ ही बीसीसीआई प्रमुख शरद पवार , भारतीय टीम के चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर एयरपोर्ट स्थल पर मौजूद थे । एयरपोर्ट स्थल पर खिलाड़ियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया।टीम इंडिया के खिलाड़ियों का यहां जबरदस्त अंदाज में स्वागत किया गया है और हजारों की संख्यां में खेल प्रेमी पहुंच चुके है ।
युवराज ,भज्जी , ने किया भागड़ाटीम इंडिया के खिलाड़ियों में भारत पहुंचनें के बाद जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है । युवराज और हरभजन सिंह ने भागड़ा करके अपनी खुशी को खेल प्रेमियों के बीच प्रकट किया है । वही इरफान खान बेहद खुश नजर आ रहें थे एक तरफ जहां मीडिया के कैमर इरफान की झलक पाने के लिए बेताब थे तो वहीं इरफान पठान एयरपोर्ट स्थल के हर पल को खुद के कैमर में कैद कर रहें थे ।
बरसात नें भी किया स्वागतआज मुंबई में इद्र देवता ने बरसात करके भारतीय जीत की खुशी में शामिल हो गए । आज की बरसात से 1983 के वे वे खूबसूरत पल फिर से ताजा हो गए जब कपिल की कप्तानी में भारतीय टीम अपना पहला विश्वकप जीत कर वतन वापस लौटी थी । उस वक्त भी टीम का जोरदार स्वागत हुआ था और आज की तरह ही 1983 में भी बरसात हुई थी ।
विश्व विजेता बनने का जश्न शुरू एयरपोर्ट स्थल से टीम इंडिया को खुली बस में वानखेड़े स्टेडियम में ले जाया जा रहा है जहां पर टीम इंडिया के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया है । धोनी के रणबाकुरों के लिए एक खुली बस तैयार की गई है और टीम इंडिया के खिलाड़ी इस बस में सवार होकर वानखेड़े स्टेडियम की तरफ विजय रथ पर सवार होकर निकल पड़े है और इस विजयरथ के माध्यम से वे भारतीय खेल प्रेमियों के साथ अपनी खुशी बांटते हुए चल रहे हैं ।
यह बस बांद्रा , माहिम , शिवाजी पार्क , वर्ली , हाजी अलि , चौपाटी होते हुए वानखेड़े स्टेडियम स्थल पर पहुंचेगी जहां पर टीम के खिलाड़ियों के लिए एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया हैं।