HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

कोडमदेसर के तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

बीकानेर. बीकानेर से कोडमेदसर भैरुंजी के मंदिर गए दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

पाबूबारी स्थित हरिजन बस्ती निवासी युवक रवि हरिजन (20) कोडमदेसर भैरुंजी के मेले में जाने के लिए बीकानेर से सोमवार की रात को पैदल रवाना हुआ था। कोडमदेसर पहुंचने के बाद मंगलवार को सुबह करीब छह बजे वह तालाब में नहाने गया जहां पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। रानीबाजार में पंचमुखा हनुमान मंदिर के पास रहने वाले चचेरे भाई सुभाष व मनोज कुमार गहलोत भी कोडमदेसर मेले में गए थे।

दोपहर करीब तीन बजे दोनों युवक तालाब में नहाने गए जहां मनोज (31) गहराई में जाने से डूब गया। सुभाष ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। गजनेर एसएचओ सलावत खां ने बताया कि रवि के शव का गजनेर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। मनोज का शव अस्पताल में रखवाया गया है जहां बुधवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार तालाब में नहाने गए युवकों को पानी की गहराई का पता नहीं चल पाया जिससे वे डूब गए।

सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए
बारिश के बाद कोडमदेसर तालाब लबालब होने से वहां नहाने वाले लोगों के साथ अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। हर साल मेले के दौरान तालाब में लोगों के डूबने का खतरा बना रहता है, इसके बावजूद प्रशासन ने मंगलवार को तालाब पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए। कोडमदेसर गए लोगों ने बताया कि सुबह रवि की डूबने से मृत्यु होने के बाद तैराक को बुलाया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: