HomeMagazineBachhon Ka Kona Bachhon Ka Kona

मजेदार चुटकुले

santa* पत्नी के साथ रोजाना की तू-तू-मैं-मैं और झंझटों से परेशान संता देवा ने सघन वन आश्रम में जाकर संत गुरु बंता ध्यानी से आग्रह किया- ‘महाराज, मेरी बीवी मुझे बेहद तंग करती है। आए दिन की किचकिच अब मुझसे बर्दाश्त नहीं होती। कोई उपाय बताएं?’
संत गुरु बंता ध्यानी एक लंबी सांस लेते हुए बोले, ‘बालक, अगर इसका उपाय मेरे पास होता, तो मैं भी आज गृहस्थाश्रम का सुख भोग रहा होता!’
-राजू कसेरा, झालरापाटन सिटी-राज

* महीने भर पहले विवाहित बंता मान की पत्नी का अचानक देहांत हो गया। वह गला फाड़-फाड़ कर रोने लगा। मोहल्ले वालों ने उसे बहुत सांत्वना दी, मगर उसने रोना बंद नहीं किया। अंतत: उसके पड़ोसी संता लाल ने उससे पूछा, ‘पिछले साल तेरे पिता ख़त्म हुए। तब भी तू ख़ूब रोया। सबने तुझे ढांढ़स बंधाया और तू चुप हो गया था। इसी तरह दो माह पहले तेरी मां का देहांत हुआ। तब भी तू रोया, लेकिन लोगों के समझाने पर चुप हो गया। पर इस बार तो तू हद कर रहा है। किसी की बात नहीं मान रहा है। आख़िर क्या बात है? भाई, ये तो भगवान की लीला है। इसे तो स्वीकारना ही पड़ता है। इसमें कोई भी क्या कर सकता है?’

बंता मान रोते-रोते बोला, ‘जब मेरे पिताजी ख़त्म हुए, तब मोहल्ले के लोगों ने मुझे सांत्वना दिलाई कि चिंता मत कर, हम भी तेरे पिता जैसे ही हैं। मेरी मां मरीं, तो मोहल्ले की कई महिलाओं ने मुझे ढांढ़स बंधाया कि बेटा चुप रह, हम भी तो तेरी मां जैसी ही हैं। लेकिन अब तो मुझे लग रहा है कि जीवन में मेरा कोई नहीं। मैं अकेला रह गया..’ और वह फिर फूट-फूट कर रोने लगा।
-दिनेश शर्मा, आहोर (जालोर)-राज

* अंग्रेजी टीचर संता डीके ने छात्र बंता कुमार से कहा, ‘एक लॉन्गेस्ट सेंटेंस बताओ, जिसे तुम सोच सकते हो?’
-बंता कुमार, ‘लाइफ इंप्राइजनमेंट।’
-अखिलेश सेन, भिलाई-छग





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Ramsingh
Friday, 28th Sep 2007, 9:01
EK BAR TEEN ADAMI HOTE HAI, 1.ANDHA 2.LANGADA 3.GANJA(TAKLA) TEENO EK RASTE SE JA RAHE HOTE HAI KI,UNKE PICHHE SE EK GADI AATI HA AUR RASTE PE PADA KICHHADE GANJA(TAKLA) PAR UCHAL DETI HAI, US PAR GANJA KAHETA HAI KI SALE NE MERE BAL KHARAB KAR DIYE, TOANDHA KAHETA HAI KI MAI ESKE NO. NOTE KARTA HU,TO LANGADA KAHETA HAI KI MAI ESKA PICHHA KARATA HUI
banwari jhawar
Saturday, 29th Sep 2007, 13:01
rasrang me ja zahida heena k dwara pakistani dairy likhi hoti hai wo achi lagti hai,kyonki us se hum apne padosi mulk ke logo k vichar jan sakte hai ki wo log kis tarah ka najriya rakhte hai aur hum us se kuch urdu shabd bhi shikh sakte hai
pavan bisne
Monday, 1st Oct 2007, 13:03
ISK KE SCHOOL MAIN YE MAHOL HO GYA, EK TEACHER KO PAPU SE PYAR HO GYA, TABHI SE SARI CLASS KA DIL UDAS HO GYA, SARE BACHE FAIL HO GYE AUR PAPU PASS HO GYA