HomeNewsNational National

मोमरुगांव लोकसभा सीट में उपचुनाव 30 अक्टुबर को

नई दिल्ली: गोवा की मोमरुगांव लोकसभा सीट और मध्यप्रदेश की एक विधानसभा में उपचुनाव 30 अक्टुबर को होंगे। यह घोषणा आज चुनाव आयोग ने की है। मोमरुगांवा लोकसभा सीट एलमाओ चर्चिल के कांग्रेस से त्यागपत्र देने से रिक्त हुई है। चुनाव आयोग ने इसके साथ ही मध्यप्रदेश के लांजी विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव करवाने की घोषणा की है। यह सीट दिलीप भटेरे भाईलाल के त्यागपत्र से रिक्त हुई है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार इन उपचुनावों की अधिसूचना 5 अक्टुबर को जारी होगी। 12 अक्टुबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नाम वापसी की अंतिम तारीख 15 अक्टुबर है। मतगणना का काम 3 नवंबर को होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: