bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

हॉकी खिलाड़ियों की भूख हड़ताल

चेन्नई. केंद्र और राज्य सरकारों के हॉकी के प्रति रवैये से नाराज हॉकी प्लेयर्स ने भूख हड़ताल करने का फैसला किया है। हाल ही में ट्वेंटी20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया को नकद पुरस्कारों की घोषणा से नाराज कोच कार्वाल्हो ने भी सरकार के इस रवैये पर अपना ऐतराज जताया है।

नेशनल चीफ कोच जैक्विम कार्वाल्हो ने हाल ही में केंद्रीय उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल और कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड सरकारों की ओर से क्रिकेट टीम के लिए कैश अवार्ड्स की घोषणा पर कड़ा ऐतराज दर्ज किया है। उनका कहना था इसी के साथ सरकार ने इसी महीने एशियन कॉमनवैल्थ चैंपियनशिप में उनकी जीत को दरकिनार कर दिया है। कार्वाल्हो पूछते हैं क्यों हॉकी टीम को ही नजरंदाजी का सामना करना पड़ रहा है और क्यों हमारे सभी राजनीतिज्ञ और सरकार हॉकी से सौतेला व्यवहार कर रही है।

हालांकि कार्वाल्हो ने राष्ट्रपति की ओर से पूरी हॉकी टीम को भेजे गए बधाई संदेश के लिए उनका आभार जताया। कार्वाल्हो ने बताया कि टीम के चार प्लेयर्स और एक कोच कर्नाटक के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर अपनी भूख हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं। ऐसा राज्य सरकार की ओर से हॉकी टीम की अनदेखी और टीम को नकारा मानने के खिलाफ किया जा रहा है।

कार्वाल्हो ने बताया कि अभी तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने हॉकी टीम को उनकी सफलता के लिए बधाई के दो शब्द भी नहीं कहे हैं। उन्होंने बताया कि कोच रमेश परमेश्वरन, मैनेजर आरके शेट्टी और चार खिलाड़ी विक्रम कांत, वीआर रघुनाथ, एसवी सुनील और इग्नेस तिरकी कर्नाटक के मुख्यमंत्री के घर के बाहर अपनी भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
jitendra gothwal
Wednesday, 26th Sep 2007, 22:07
i am 100% with this people, as hockey our national game we should encourage this game instead of cricket, in fact the hockey player should also be given same amount as to cricket , it is shame on our part of this politician. best of luck our national hockey team we are with you