HomeBusinessDalal Street Dalal Street

छह दिनों में सोलह से सत्रह का सफर

मुंबई: बुधवार को पूरा मुंबई शहर विश्वकप जीतकर लौटी भारतीय टीम के उल्लास में सराबोर है। इस उल्लास में बंबई शेयर बाजार (बीएसई) के सेंसेक्स ने भी शामिल होते हुए उछाल का एक नया इतिहास रच दिया। सिर्फ छ दिन में ही सेंसेक्स ने 1,000 अंकों का हैरतंगेज सफर तय करते हुए 17,000 का आंकड़ा छू लिया है। सेंसेक्स का अंतिम हजार अंकों का सफर कितना तेज रहा, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसे 10,000 से 16,000 तक का सफर तय करने में 18 माह लग थे,वहीं 15,000 से 16,000 तक के सफर में 53 दिन।

सेंसेक्स ने स्वीट सिक्सटिन को (16,000 अंक) 19 सितंबर 2007 को छुआ था। इसके ठीक बाद अमेरिकी फेडरल द्वारा ब्याज दर घटाए जाने से इसने 330 अंकों की जबरजस्त छलांग मारी। अगले दिन गुरुवार को सुस्ताने के बाद सेंसेक्स का सूचकांक फिर फार्म में आया। इस दिन रिलायंस के स्टॉक में हुई जमकर खरीद के कारण यह 1.32 प्रतिशत(216) बढ़कर 16,564.23 अंकों तक जा पहुंचा।

इस सप्ताह की शुरुआत भी जोरदार हुई। सोमवार को पहले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 282 अंक का इजाफा हुआ। मंगलवार को शेयर बाजार ने भारी उतार चढ़ाव के बाद भी मोमेंटम बनाए रखा और 16,676.98 के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद 16,899.54 पर बंद हुआ। यह स्तर एक दिन पहले के कारोबारी सत्र से 54.29 अंक अधिक था। हालांकि बुधवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में महज 100 अंकों का ही इजाफा हुआ,लेकिन यह बीएसई के सूचकांक को 17,000 के स्तर तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त था। आज सेंसेक्स 17,025.07 के स्तर पर पहुंच चुका है। अभी सितंबर खत्म होने में कुछ दिन बाकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह बाकी दिनों में क्या इतिहास रचता है। इसकी गति को देखते हुए संभव है कि शेष दिनों में यह कम समय में 1,000 अंक तक का सफर तय करने का अपना ही रिकार्ड तोड़ दे।

सेंसेक्स का 17 तक का सफर
अंक तारीख
1000 25 जुलाई 1990
2000 3 जनवरी 1992
3000 29 फरवरी 1992
4000; 30 मार्च 1992
5000 8 अक्टुबर 1999
6000 11 फरवरी 2000
7000 20 जून 2005
8000 8 सितंबर 2005
9000 28 नवंबर 2005
10000 6 फरवरी 2006
11000 21 मार्च 2006
12000 20 अप्रैल 2006
13000 30 अक्टुबर 2006
14,000 5 दिसंबर 2006
15,000 6 जुलाई 2007
16,000 19 सिंतबर 2007
17,000 26 सितंबर 2007


संबंधित खबरें
* सेंसेक्स नई ऊंचाई पर, निफ्टी 5के के पास
* बाजार एक बार फिर से बुलंदी पर
* सेंसेक्स नई ऊंचाई पर, 16500 के पार
* सेंसेक्स ने रचा इतिहास, 16 हजार के पार





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: