Business
Dalal Street Dalal Street वाशिंगटन. केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम का कहना है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में आई मजबूती से भारत काफी चिंतित है और अगर असंतुलित मौद्रिक गतिविधि चली, तो फिर रिजर्व बैंक को इसमें हस्तक्षेप करना होगा।
चिदंबरम ने कहा कि हमारी मुद्रा का अमेरिकी मौद्रिक दर से सीधा संबंध है। यूरो और अन्य कई मुद्राओं के मुकाबले रुपया स्थिर है। केवल डॉलर के मुकाबले यह पिछले आठ से नौ महीनों के दौरान लगभग 10 से साढ़े 10 फीसदी तक मजबूत हो गया है।
उन्होंने यहां पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स के एक सत्र में कहा कि मौद्रिक दरों के दोतरफा प्रवाह की नीति तो है, लेकिन खास बात यह है कि प्रवाह सुचारू रूप से होता रहना चाहिए।