मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के प्रमुख शरद पवार ने ट्वंटी20 विश्वकप जीतने वाली टीम इंडिया और उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है।
वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से लौटी विजेता टीम के स्वागत समारोह में टीम को संबोधित करते हुए कहा कि इस युवा ब्रिगेड ने भारतीय क्रिकेट को एक नया आयाम दिया है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह इस टीम के स्वागत के लिए भारी संख्या में क्रिकेटप्रेमी जमा हुए हैं। 1971 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में जीतकर लौटी अजीत वाडेकर की टीम के स्वागत के लिए भी इस तरह प्रशंसक एकत्र हुए थे। उस टीम का भी वानखेड़े स्टेडियम में इसी तरह स्वागत हुआ था। इस स्वागत समारोह में सभी टीम के खिलाड़ी उपस्थित थे। बीसीसीआई और इसकी सहायक ईकाईयों ने खिलाड़ियों के लिए इस अवसर पर कई पुरस्कारों की घोषणा भी की। इससे पहले क्रिकेट टीम ने एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम तक 30 किलोमीटर का सफर खुली बस में तय किया। इसके स्वागत के लिए पूरे मार्ग पर भारी संख्या मंे क्रिकेटप्रेमी जमा थे। वे टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगाते हुए जमकर थिरक रहे थे।
संबंधित खबरें
* वानखेड़े स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया
* विश्व विजेता टीम इंडिया वतन लौटी,जबरदस्त स्वागत
संबंधित खबरें
* इस तरह जीता भारत ने थ्रिलर फाइनल
* भारत ने विश्वकप जीता, कांटे के मुकाबले में पाक हारा