मुंबई. एक तरफ हजारों लोग मुंबई की सड़कों पर टीम इंडिया के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए हुए थे, उधर अंधेरी इलाके में पुलिस ने 6 बमों को बरामद किया।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि ये बम घरों में बनाए गए हैं, लेकिन ज्यादा ताकतवर नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने इस व्यक्ति का इन बमों की बरामदगी से सीधा संबंध होने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
हालांकि पुलिस को जहां ये बम मिले, वह जगह टीम इंडिया को ले जाने वाले रास्ते से अलग है। फिर भी इसके बाद शहर में चौकसी बरती जा रही है।