नई दिल्ली. विज्ञान में उल्लेखनीय योगदान के लिए 11 वैज्ञानिकों को इस साल के शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार के लिए चुना गया है।
काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) के महानिदेशक टी रामासामी ने यहां सीएसआईआर के स्थापना दिवस पर एक समारोह में इसकी घोषणा की। विज्ञान और प्रौद्यौगिकी विभाग की ओर से 7 क्षेत्रों में दिए जाने वाले शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कारों के तहत एक प्रशस्ति पत्र स्मृति पट्टिका और 2 लाख रुपए नकद दिए जाते हैं।
जैव विज्ञान के लिए संयुक्त रूप से कानपुर के नेशनल सेंटर फार बायोलॉजिकल साइंसेज के डॉ. उपिंदर सिंह भल्ला और आईआईटी बेंगलूर के डॉ. नारायणस्वामी श्रीनिवासन को यह पुरस्कार मिलेगा। रसायन शास्त्र के लिए आईआईटी कानपुर के डॉ. अमलेंदु चंद्र और तिरूवनंतपुरम के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरडिसिप्लीनरी साइंस एंड टेक्नोलाजी के डॉ. ए अजयघोष को दिया जाएगा।
पृथ्वी वातावरण समुद्र ग्रह विज्ञान के लिए तिरूवनंतपुर के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के डॉ. अनिल भारद्वाज को पुरस्कार दिया गया। आभियांत्रिकी विज्ञान के लिए जवाहर लाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च बेंगलूर और आईआईटी चेन्नई के डॉ. बुदाराजू श्रीनिवास मूर्ति को संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा।
गणित और चिकित्सा विज्ञान के लिए इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट बेंगलूर और आईआईएससी बेंगलूर के डॉ. पुंडी नरसिंम्हन रंगराजन को सम्मानित किया जाएगा।