HomeNewsNational National

ज्यादा जोशीला सैक्स जीवन भारतीयों का

नई दिल्ली. भारत में प्रेमी युगल ज्यादा जोशीला सैक्स जीवन बिता रहे हैं। भारतीय बिस्तर पर एक-दूसरे की सैक्स इच्छाओं और जरूरतों पर बिना हिचक खुलकर बातें करने में यकीन रखते हैं।

'ड्यूरेक्स सेक्सुअल वेल बीइंग' के दुनिया भर में कराए सैक्स सर्वेक्षण में पता चला है कि 10 में से 7 भारतीयों का दावा है कि वह अपने जीवन साथी के साथ जोशीला और सुखमय सैक्स जीवन बिता रहे हैं।

'इन द बेडरूम' नाम के इस सर्वेक्षण के मुताबिक भारतीय पुरुषों की औसतन छह प्रेमिकाएं हैं, जबकि भारतीय महिलाओं ने सिर्फ दो पुरुषों में दिलचस्पी दिखाई। वहीं ब्रिटेन में यह आंकड़ा 16 और 10 का है। दुनिया भर के औसत को देखें तो पुरुषों के 13 महिलाओं और महिलाओं के सात पुरुषों से संबंध थे। ड्यूरेक्स ने सर्वेक्षण के लिए 26 देशों में करीब 26 हजार लोगों से सैक्स जीवन के बारे में पूछा।

सर्वेक्षण के मुताबिक तीन चौथाई भारतीय अपने साथी के साथ खुश और संतुष्ट थे। हालांकि दुनिया भर में यह आंकड़ा 58 फीसदी है। 76 फीसदी यूनानी और 80 फीसदी मेक्सिकोवासी अपने साथियों से संतुष्ट थे, जबकि 49 फीसदी ब्रिटेनवासियों ने अपने साथियों के साथ बेहतर सैक्स जीवन बिताने की बात बताई।

ड्यूरेक्स के इस दूसरे सर्वेक्षण में पता चला कि दो तिहाई भारतीयों का सेक्स जीवन रोमांचक और जोशीला है, जो ब्रिटेन में 38 फीसदी और फ्रांस में 36 फीसदी है। 71 फीसदी भारतीय हफ्ते में एक बार सैक्स जरूर करते हैं, जबकि 19 फीसदी हफ्ते में पांच बार इसका आनंद लेते हैं। सर्वेक्षण में यह भी पता चला कि 26 फीसदी भारतीय साथी से बात करने में शर्म महसूस करते हैं।

सर्वेक्षण में कहा गया कि दुनिया भर में एक समस्या जो सभी जगह सामने आई वह थी सैक्स के दौरान साथी से बातचीत में कमी की। सर्वेक्षण में ऑस्ट्रिया, चीन, ब्राजील, कनाडा, स्विट्‍जरलैंड, रूस, स्पेन, मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, इटली, ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका में लोगों से सवाल किए गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: