bhaskar Web English
HomeBusinessDalal Street Dalal Street

निवेशकों की बल्ले-बल्ले: 6 दिन, 2 लाख करोड़ का लाभ

investorमुंबई: बंबई शेयर बाजार(बीएसई) के सेंसेक्स ने छह दिनों में ही 1,000 अंकों की उछाल का इतिहास रच दिया। यह उछाल कितनी टिकाउ होगी,यह कहना तो मुश्किल है, लेकिन इससे निवेशकों के वारे न्यारे हो गए हैं। इस अवधि में उन्हें 2,00,000 करोड़ रुपए का लाभ हुआ। अब पूरे शेयर बाजार का मूल्यांकन बढ़कर 51,19,729 करोड़ रुपए हो गया है।

19 सितंबर को जब सेंसेक्स ने 16,000 अंकों के स्तर को टच किया था उस समय बीएसई में दर्ज सभी कंपनियों का मूल्यांकन 49,17,402 करोड़ था। छह दिन बाद ही आज यह मूल्यांकन बढ़कर 51,19,729.07 करोड़ हो गया है। हालांकि आज कारोबार खत्म होने के समय सेंसेक्स 17,000 अंकों के स्तर से भीतर आते हुए 16,921.39 करोड़ हो गया है। इस तरह से इस अल्पावधि में निवेशकों के धन में 2,02,000 करोड़ रुपए का इजाफा हो गया। इसका प्रमुख श्रेय पिछले दिनों में देश की ब्लू चिप कंपनियों के शेयरों में आए जोरदार उछाल को जाता है।

बेहतर कारोबार करने वाली कंपनियां: सेंसेक्स को बुधवार को इस मुकाम तक पहुंचाने का प्रमुख श्रेय रिलायंस उद्योग के साथ आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय एयरटेल को जाता है। इन कंपनियों ने निवेशकांे के धन में 20,769 करोड़ रुपए का इजाफ किया।

ईनाम सिक्यूरिटी के अर्थ विशेषज्ञ सच्चिदानंद शुक्ला ने कहा कि मूल्यांकन में हुए यह इजाफ सतही नहीं है। इस समय देश के जीडीपी की दर बढ़ रही है, कापरेरेट विदेशी निवेश की दर बढ़ रही है। यह सब हालात देश के आर्थिक विकास के लिए सकारात्मक संदेश है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: