HomeBusinessCorporate Corporate

सीएलआरआई ने निजी क्षेत्र को सौंपी बायो-डीजल तकनीक

चेन्नई: केंद्रीय चर्म शोध संस्थान (सीएलआरआई) ने वेल बायो-डीजल एनर्जी प्रा. लि. को ‘बायो-डीजल तकनीक हस्तांतरण दस्तावेज’ सौंप दिए हैं। चर्म शोध के लिहाज से यह दुनिया का सबसे बड़ा संस्थान है।

सीएलआरआई ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के सहयोग से यह तकनीक विकसित की है। संस्थान ने वेल बायो-डीजल से एक करोड़ रुपए लेकर ये दस्तावेज उसे सौंपे।

वेल बायो-डीजल के अध्यक्ष एसपी वेलायुदम ने संवाददाताओं को बताया कि कंपनी तिरुचिरापल्ली में 40,000 लीटर क्षमता का ट्रायल प्लांट स्थापित करेगी और व्यावहारिकता का आकलन करने के बाद व्यावसायिक उत्पादन शुरू करेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: