bhaskar Web English
HomeNewsNational National

भास्कर समूह की कैरियर पत्रिका ‘लक्ष्य’ का लोकार्पण

नई दिल्ली.sibbal केंद्रीय विज्ञान व तकनीकी मंत्री कपिल सिब्बल ने बुधवार को यहां भास्कर समूह की नई मासिक कैरियर पत्रिका ‘लक्ष्य’ का लोकार्पण किया।

विज्ञान, तकनीकी और विकास के नए युग में रोजगार की नई संभावनाओं को ध्यान में रखकर प्रोफेशनल ग्रूमिंग के लिए खास तौर से तैयार की गई यह देश की अपने ढंग की पहली पत्रिका है। लगभग ढाई लाख से अधिक के अग्रिम प्रिंट ऑर्डर के साथ प्रकाशित ‘लक्ष्य’ का पहला अंक इसी सप्ताह देशभर में उपलब्ध होगा। सिब्बल ने उम्मीद जताई कि शहरी और अर्धशहरी इलाकों के युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने में यह पत्रिका महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

‘लक्ष्य’ के लोकार्पण के मौके पर भास्कर समूह की ओर से कार्यकारी निदेशक डॉ. भरत अग्रवाल और प्रधान संपादक यशंवत व्यास मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: