HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

टकराव-दबाव की शिकार हो गई धर्म!

मुंबई. ऑस्कर के लिए आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर भेजी जाने वाली फिल्म को लेकर माना जा रहा है कि दो सुपरस्टारांे के बीच चल रही जंग भी चयन के आधार के लिए एक दबाव थी। एक तरफ थी अमिताभ बच्चन स्टारर एकलव्य और दूसरी तरफ शाहरुख स्टारर चक दे इंडिया।

आधिकारिक तौर पर चयन समिति ने एकलव्य को इस साल ऑस्कर के लिए भेजने का फैसला किया है। दो साल पहले जब अमिताभ स्टारर ब्लैक को ऑस्कर एंट्री के लिए दावेदार माना जा रहा था तब शाहरुख स्टारर पहेली का चयन किया गया था। कहा जा रहा है कि पिछले दिनों ऑस्कर लाइब्रेरी के लिए चयनित हो चुकी फिल्म चक दे इंडिया की तुलना में इस बार अमिताभ ने बाजी मार ली।

विडंबना यह है कि उस वक्त आंकड़ों के हिसाब से शाहरुख की पहेली फ्लॉप साबित हुई थी और अमिताभ की ब्लैक की तुलना में आलोचकों द्वारा कम सराही गई थी। और इस साल आंकड़ों के हिसाब से शाहरुख की फिल्म चक दे इंडिया न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है बल्कि आलोचकों द्वारा भी सराही गई है। इसकी तुलना में अमिताभ स्टारर एकलव्य बॉक्स ऑफिस पर फिसल चुकी है और तुलनात्मक रूप से कम सराही गई है।

बहरहाल, इन दोनों सुपरस्टारों की जंग के दबाव को यदि सही माना जाए तो नाइंसाफी हुई धर्म के साथ जो निर्देशन, कहानी, पटकथा, अभिनय और परिकल्पना की दृष्टि से वाकई अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के मानकों पर खरी उतरती है।

संबंधित खबरें
* एकलव्य क्यों?
* एकलव्य का लक्ष्य ऑस्कर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: