bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

मासूम पर फिर कहर

ब्यावर. शहर के निजी स्कूल में मंगलवार को मासूम बालिका की पिटाई का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि लगातार दूसरे दिन बुधवार को उसी teacherप्रधानाध्यापिका ने एक अन्य बालिका को अपने गुस्से का शिकार बनाया। गणित के सवाल का हल नहीं निकलने पर प्रधानाध्यापिका ने बालिका को डंडे व लात-घूंसों से पीट जख्मी कर दिया। पीड़ित बालिका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रेमनगर स्थित विवेकानंद इंग्लिश प्राइमरी स्कूल में बुधवार को प्रधानाध्यापिका अलका गोयल कक्षा पांच में गणित विषय पढ़ा रहीं थीं। गोयल ने छात्रा सिमरन (10) को गणित का सवाल हल करने को दिया। सिमरन सवाल हल नहीं कर सकी। इससे प्रधानाध्यापिका का पारा चढ़ गया और उन्होंने डंडे व लात-घूंसों से बालिका की पिटाई कर दी। भयभीत बालिका सिमरन रोते हुए कक्षा से बाहर की ओर भागी, लेकिन श्रीमती गोयल ने उसे रोक लिया। पीड़ित बालिका के पिता सेंदड़ा रोड निवासी राजकुमार कलाल ने सिटी थाने में प्रधानाध्यापिका गोयल के खिलाफ पुत्री के साथ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

गौरतलब है कि मंगलवार को भी इसी स्कूल में प्रधानाध्यापिका अलका गोयल ने एक अन्य बालिका मीनाक्षी की पिटाई कर दी थी। बाद में, माफी मांग लेने के कारण उसके अभिभावकों ने मामला खत्म कर दिया था।

* मैंने किसी की पिटाई नहीं की।
-अलका गोयल, प्रधानाध्यापिका

* प्रधानाध्यापिका बच्चों के साथ क्रूर व्यवहार करती हैं। मारपीट के बाद से ही पुत्री सिमरन सहमी हुई है। पहले भी अलका सिमरन से मारपीट कर चुकी हैं।
-राजकुमार कलाल, बालिका का पिता

* बालिका के पिता राजकुमार की रिपोर्ट पर अलका गोयल के खिलाफ भादसं की धारा ३४१ व ३२३ के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-भगवतसिंह, थाना प्रभारी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
jaydeep patel
Thursday, 27th Sep 2007, 13:18
this is not good teacher doing like this take action they give punishmenther.