bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

डूंगरपुर पैलेस के बाहर पुलिस तैनात

डूंगरपुर. राजघराने में संपत्ति संबंधी विवाद में शांतिभंग होने की आशंका पर बीती रात से ही उदयविलास पैलेस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराजकुंवर हर्षवर्धनसिंह ने मंगलवार को इस संबंध में परिवाद पेश कर सुरक्षा की मांग की थी। परिवाद में बताया गया कि राजघराने की संपत्ति का पूर्व में बंटवारा हो चुका है। इसके तहत उदयविलास पैलेस उनके पिता महारावल महिपालसिंह के हिस्से में आया। इस पर वर्तमान में उनका कब्जा है। उनके चाचा जयसिंह इस पर अपना हक जता रहे हैं। तीन-चार दिन पहले वे उन्हें धमकी देकर गए कि 25 सितंबर को इस संपत्ति पर कब्जा लेने आएंगे। परिवाद में कहा गया कि इसी कारण विवाद होने की आशंका है।

एसपी विजेंद्र झाला ने बताया कि सुरक्षा व कानून-व्यवस्था के लिए बीती रात से ही उदयविलास पैलेस के बाहर पुलिस बल कर दिया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: