bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

दो रुपए डकार जाती है मशीन

जोधपुर. जोधपुर रेलवे स्टेशन पर लगी ऑटोमेटिक प्लेटफार्म मशीन में भूलकर भी पांच का सिक्का नहीं डालें। वरना तीन रुपए की कीमत वाले प्लेटफार्म टिकट के machineबदले आपसे पांच रुपए वसूल लिए जाएंगे। रेलवे स्टेशन पर लगी दो ऑटोमेटिक प्लेटफार्म टिकट मशीनों में तकनीकी खामियों के कारण ऐसा ही हो रहा है।

रेलवे ने 23 नवंबर 06 को ऑटोमेटिक प्लेटफार्म वेडिंग मशीन लगाई गई थी। प्लेटफार्म टिकट लेने वालों को एक-एक रुपए के तीन सिक्के डालने होते है, लेकिन मशीन दो रुपए का सिक्का स्वीकार नहीं करती है। पांच का सिक्का डालने वाले व्यक्ति को तीन रुपए का प्लेटफार्म टिकट तो मिल जाता है, लेकिन शेष रहे दो रुपए मशीन डकार जाती है। ऐसे में कई यात्री दो रुपए के इंतजार में कुछ देर तक मशीन पर टकटकी लगाए इंतजार करते हैं लेकिन मशीन दो रुपए रिटर्न नहीं करती। इसकी शिकायत रेलवे प्रशासन से भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

लोगों ने मचाया हंगामा
अपने परिजनों को लेने तथा विदा करने के लिए स्टेशन आने वाले लोगों को जब पांच रुपए का सिक्का डालने पर बाकी पैसे नहीं मिलते तो उन्होंने यहां काफी हंगामा मचाया। मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने उन्हें मशीनों को जल्दी ही ठीक कराने का आश्वासन दिया। सीनियर डीसीएम आरएल मीणा ने बताया कि इसकी शिकायत मिलने के तुरंत बाद मैन्यूअल टिकट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

ऐसा कर सकते हैं
अगर आपके पास एक-एक रुपए के तीन सिक्के नहीं हैं और आपने पांच रुपए का सिक्का मशीन में डाल दिया तो आपको एक प्लेटफार्म टिकट ही मिलेगा, मगर मशीन दो रुपए वापस नहीं देगी। ऐसे में अगर आप दो टिकट लेना चाहें तो 45 सेकंड में एक रुपए का सिक्का और डालना होगा और आपको दो प्लेटफार्म टिकट मिल जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: