नवजात शिशु में जन्म के साथ ही कई तरह की एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भधारण के दौरान अगर महिलाएं मूंगफली का सेवन
करें तो बच्चे को एलर्जी होने की आशंका नहीं रहती।
लंदन के हाउस ऑफ लॉर्डस की रिपोर्ट के अनुसार गर्भवती स्त्री अगर मूंगफली का सेवन करती है तो उसके बच्चे को किसी भी तरह की एलर्जी होने की आशंका कम होती है। इसका बड़ा कारण यह है कि मूंगफली में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।
एशियन और अफ्रीकन देशों में जहां छोटे बच्चों को मूंगफली खिलाई जाती है, वहां बच्चों में एलर्जी कम देखी गई है। इस निष्कर्ष के विपरीत कई देशों के विशेषज्ञों का मानना है कि मूंगफली खाने से बच्चों में एलर्जी ज्यादा होती है, इसलिए वहां गर्भधारण के दौरान महिलाओं को मूंगफली या इसके प्रोडक्ट लेने से मना किया जाता है।
पुरानी धारणा को खारिज करते हुए रिसर्चर्स ने कहा कि इजराइल, अफ्रीका और एशिया में कई ऐसे देश हैं जहां बच्चों में एलर्जी लेबल बहुत कम है, क्योंकि बच्चों के दैनिक आहार में मूंगफली शामिल होती है। रिपोर्ट से यह साफ है कि मूंगफली के प्रति लोगों का नजरिया बदलने की जरूरत है।