जालंधर भारतीय हॉकी ने जितने स्वर्ण पदक जीते हैं वह किसी और खेल के हिस्से में नहीं आए। पिछले दिनों भारत ने चेन्नई में दक्षिण कोरिया जैसी शक्तिशाली टीम को हराकर एशिया कप जीता था।
विजेता टीम को किसी ने सम्मानित नहीं किया और खिलाड़ी सीधे अपने घरों को चले गए। भारतीय क्रिकेट टीम के सम्मान समारोह को देख युवा हॉकी खिलाड़ियों के दिलों में भी यह बात आई कि वे भी क्रिकेटर क्यों नहीं बन गए।