bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

कोटा विवि में अंशकालीन सेवाओं को अनुमति

कोटा. कोटा विवि ने नए कोर्स को सुचारू चलाने के लिए राज्य सरकार को 84 पदों का प्रस्ताव भेजा था। जिसे राज्य सरकार ने खारिज करते हुए दुबारा प्रस्ताव मांगे हैं। ऐसे हालात में विवि के सामने शिक्षण की परेशानी खड़ी हो गई थी। लेकिन कालेज शिक्षा निदेशालय, जयपुर ने सहयोग की भावना दिखाते हुए संभाग के कालेजों के व्याख्याताओं को विवि में अंशकालीन सेवाएं देने की अनुमति प्रदान कर दी है।

उल्लेखनीय है कि कोटा विवि द्वारा निदेशालय को भेजे गए पत्र के संदर्भ में कालेज शिक्षा निदेशालय ने व्याख्याताओं को विवि में सेवाएं देने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। लेकिन व्याख्याताओं को कालेज में नियमित अध्यापन के अतिरिक्त समय में ही विवि में सेवाएं दे सकते हैं। लेकिन विवि में व्याख्याता शिक्षण कार्य के अलावा बोर्ड आफ स्टडीज की मीटिंग, निरीक्षण कार्य और कार्डिनेटर के रूप में काम कर सकेंगे।

* कालेज शिक्षा आयुक्त द्वारा व्याख्याताओं को अंशकालीन सेवाएं देने में छूट प्रदान करने से विवि में नए कोर्सेज में शिक्षण कार्य सुचारू रह सकेगा। इससे विवि को और छात्रों को काफी राहत मिल सकेगी।’
—पीआर पंडल, कुलसचिव





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: