bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

प्रकाश झा ने लिखा निकिता को लव लेटर

Nikita Anandप्रकाश झा ने हाल ही में फिल्मों में कदम रखने जा रहीं पूर्व मिस इंडिया निकिता आनंद को हैरत मंे डाल दिया। निकिता के साथ उन्होंने ऐसा मजाक किया कि निकिता ने कभी सपने में नहीं सोचा होगा कि प्रकाश झा जैसे गंभीर इंसान भी ऐसा कुछ कर सकते हैं।

निकिता प्रकाश झा की फिल्म ‘दिल दोस्ती एटसेट्रा’ से रुपहले परदे पर आ रही हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एक दिन पूरी यूनिट के सामने उन्होंने निकिता से कहा कि उनका सहायक निर्देशक उनसे बहुत प्यार करता है और उसने एक लव लेटर लिखा है।

प्रकाश झा की बात सुनकर निकिता चकित हो गईं। प्रकाश झा की बात खत्म होते ही उनका सहायक एक लेटर लेकर निकिता के पास आया। निकिता को समझ में ही नहीं आ रहा था कि यह क्या हो रहा है और उसे क्या रिएक्ट करना है। प्रकाश झा ने निकिता से कहा कि वह लव लेटर सबके सामने पढ़े। निकिता ने जब मना किया तो प्रकाश झा ने उसके हाथ से लेटर लिया और खुद पढ़ने लगे। हिंदी और उर्दू में लिखे इस लेटर को सुनकर निकिता काफी ऑकवर्ड फील कर रही थीं।

जैसे ही प्रकाश झा ने पूरा लेटर पढ़ा, निकिता तुरंत ही अपने मेकअप रूम में भाग गईं। दो-तीन दिन तक निकिता इसी सदमे में रहीं कि एक सहायक निर्देशक उनसे प्यार करने लगा है और सबके सामने उसने अपने प्यार का इजहार किया। तीन दिन बाद किसी ने निकिता को बताया कि जो कुछ हुआ वह सच नहीं था, बल्कि प्रकाश झा ने उनके साथ मजाक किया था। खुद प्रकाश झा ने ही वह लेटर लिखा था और उनके साथ इस योजना में पूरी यूनिट शामिल थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: