bhaskar Web English
HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

‘सारेगामापा’ की प्रतियोगी पूनम का साहस

जी टीवी पर प्रसारित हो रहे ‘सारेगामापा- संगीत का विश्वयुद्ध’ में पूनम अंतिम चार प्रतियोगियों में अपना स्थान बनाने में सफल हो चुकी हैं। लखनऊ की रहने वाली पूनम घर चलाने के लिए अपनी मां के साथ दूसरों के घरों में काम करने से लेकर रास्ते पर भुट्टे बेचने तक का काम करती थीं। इतनी कठिनाइयों के बावजूद ‘सारेगामापा’ में पहुंची पूनम अपनी आवाज के दम पर खिताब जीतने के लिए प्रयासरत हैं।

हाल ही में गोवा पहुंची पूनम ने बताया कि उन्होंने एक लड़की को भी Poonam with her adopted  daughterगोद लिया है। सूत्रों के अनुसार पूनम ने अपने संघर्ष के दिनों में ही एक छोटी लड़की को गोद ले लिया था, जो अब छह साल की हो चुकी है। पूनम ने बताया कि उन्होंने कोई महान काम नहीं किया है। अपने पड़ोस में रहने वाले परिवार से ही उन्होंने एक बेटी गोद ली है।

पूनम ने कहा, ‘एक दिन मैंने एक महीने की छोटी लड़की को गोद में लिया और पता नहीं क्या हुआ? मुझे कुछ अजीब-सी फीलिंग हुई और लगा कि मैं ही उसकी मां हूं।’ उस दिन से वह लड़की पूनम के ही पास है। पूनम ने पहले उसका नाम नंदिनी रखा था, जिसे बदलकर सिमरन कर दिया है। पूनम कहती हैं कि सिमरन ही उनकी जिंदगी है। पूनम की मां भी सिमरन को बहुत प्यार करती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: