bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

एकता की फिल्म में एक्टिंग करेंगे महेश भट्ट

मुंबई फिल्म निर्माण व निर्देशन में अपनी धाक जमा चुके महेश भट्ट अब एक फिल्म में एक्टिंग करते नजर आएंगे। उन्हें एक्टिंग करने के लिए राजी किया है टीवी सोप क्वीन एकता कपूर ने। एकता की नई फिल्म ‘सी कंपनी’ में महेश भट्ट को एक खास भूमिका के लिए चुना गया है। बताते चलें कि एकता कपूर रामगोपाल वर्मा की ‘डी कंपनी’ का स्पूफ ‘सी कंपनी‘ नाम से बना रही हैं।

फिल्म में तुषर कपूर, नीतू चंद्रा, राजपाल यादव और अनुपम खेर की मुख्य भूमिकाएं हैं। इसके अलावा एक विशेष रोल के लिए उन्होंने महेश भट्ट को साइन किया है। हालांकि महेश से पहले इस रोल का ऑफर मधुर भंडारकर को दिया गया था, लेकिन मधुर के मना करने के बाद यह रोल महेश को दिया गया।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार फिल्म में एक किरदार लेखक-निर्माता-निर्देशक का भी है। इस किरदार के लिए महेश भट्ट को लिया गया है। एकता की इस फिल्म का निर्देशन सचिन यार्डी कर रहे हैं। निर्देशक के रूप में यह उनकी पहली फिल्म है। सचिन ने जब इस फिल्म के लिए महेश भट्ट से संपर्क कर उन्हें काम करने के लिए कहा, तो पहले उन्होंने मना कर दिया।

महेश ने सचिन से कहा कि संवाद याद रखना उन्हें अच्छा नहीं लगता। इस पर सचिन ने उन्हें कहा कि दिए गए विषय पर आप जो बोलना चाहें, वह बोलें, तो महेश भट्ट तुरंत ही तैयार हो गए। फिल्म में वह एक चैट शो का संचालन करते हुए नजर आएंगे। इसके पहले महेश भट्ट ने अपने सहायक हरीश भोंसले की फिल्म ‘हक’ में अनुपम खेर के राजनीतिक गुरु का किरदार निभाया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: