News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. किफायती किरायों वाली एयरलाइन एयर डेक्कन ने छोटे बच्चों के लिए बुकिंग की नई योजना पेश की है। इसके तहत दो साल तक के बच्चों के लिए सिर्फ पीएसएफ यानी पैसेंजर सर्विस फेयर चार्ज लिया जाएगा जो करीब 225 रुपए है।
एयर डेक्कन के सीईओ रामकी सुंदरम ने कहा, ‘परिवार अब मोबाइल होने लगे हैं और जल्दी-जल्दी यात्रा करते हैं। छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वालों के बीच एयर ट्रैवल को लोकप्रिय बनाने के लिए ही कंपनी ने इस योजना की पेशकश की है।