News
International International इस्लामाबाद
पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं या नहीं, इसका फैसला आज पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट करने वाली है। दूसरी ओर आज मुशर्रफ राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन भी भरने वाले हैं। पाकिस्तान में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए छह अक्टूबर को चुनाव होनेवाले हैं।
मुशर्रफ के नामांकन को लेकर इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि विपक्षी दल इसमें बाधा नहीं डाल सकें।
सुप्रीम कोर्ट मुशर्रफ के एक साथ दो-दो पदों पर बने रहने के मामले की सुनवाई भी कर रहा है। हालांकि मुशर्रफ ने कहा है कि राष्ट्रपति चुने जाने के बाद वे सेनाध्यक्ष का पद छोड़ देंगे।