लॉस एंजिल्स.बच्चों को दिए जाने वाले टीके को लेकर जहां कई सवाल खड़े हो रहे हैं इसी बीच अमेरिका में किए गए एक शोध में यह पाया गया है कि बच्चों को दिए जाने वाले टीके ज्यादा सुरक्षित होते हैं।
शोध में यह भी पाया गया कि पारा का व्यवहार कर अधिक दिनों तक सुरक्षित रखे जाने वाले टीकों के प्रयोग से बच्चों में न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी नहीं आती हैं। यह शोध अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजिज कंट्रोल की तरफ से किया गया।
न्यू इंग्लैंड जरनल ऑफ मेडिसिन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इन टीकों के प्रयोग एक दशक या उससे भी अधिक समय तक बीमारियों से निश्चित रूप से निजात मिल जाती है। रिपोर्ट में पाया गया कि थिमरोसल नामक प्रिजरवेटिव का उपयोग करने से सात से दस साल तक के बच्चों के ब्रेन फंक्शन में किसी तरह की समस्याएं नहीं आती हैं।
हालांकि थिमरोसल नामक प्रिजरवेटिव का प्रयोग वर्ष 2001 के बाद से नहीं किया जा रहा है। इसका प्रयोग टीके को बैक्टिरिया के प्रकोप से बचाने के लिए किया जाता था। अमेरिकन एकेडेमी ऑफ न्यूरोलॉजी के वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर माइकल गोल्डस्टेन ने कहा कि यह एक अच्छी खबर है। 1047 बच्चों पर यह शोध किया गया।