bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

मुशर्रफ ने राष्ट्रपति पद का पर्चा दाखिल किया

इस्लामाबाद.Musharrafपाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए आज पर्चा दाखिल कर दिया। पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख राशिद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुए कहा कि राष्ट्रपति मुशर्रफ का पर्चा दाखिल कर दिया गया है। प्रधानमंत्री शौकत अजीज ने मुशर्रफ की तरफ से पर्चा दाखिल किया।

चुनाव आयोग के पास पर्चा दाखिल करते समय प्रधानमंत्री शौकत अजीज समेत मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे। राष्ट्रपति पद के दो अन्य उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के सेवा निवृत न्यायाधीश और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार कल या उसके बाद पर्चा दाखिल करने वाले हैं।

फैसला आज पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं या नहीं, इसका फैसला आज पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट करने वाली है।



संबंधित खबरें
* मुशर्रफ चुनाव लड़ सकते हैं या नहीं, फैसला आज
* मुशर्रफ के खिलाफ पूर्व जज मैदान में
* परवेज मुशर्रफ 27 को नामांकन दाखिल करेंगे
* चुने जाने पर राष्ट्रपति की शपथ वर्दी के बगैरः मुशर्रफ
* 15 नवंबर तक आर्मी पोस्ट छोड़ेंगे मुशर्रफ
* पीएमएल ने मुशर्रफ को उम्मीदवार बनाया





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: