bhaskar Web English
HomeNewsNational National

इंडियन आइडल पर टिप्पणी से बवाल

दार्जीलिंग टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल-3 के सिरमौर बने प्रशांत तामांग पर दिल्ली के एक एफएम रेडियो पर की गई टिप्पणी के विरोध में बुधवार को दार्जीलिंग में गोरखा समुदाय ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषी रेडियो जॉकी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विरोध में बंद :

विरोध के चलते बुधवार को यहां सरकारी कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं शिक्षण संस्थान बंद रहे। लोगों ने चक्का जाम किया व प्रशांत के घर से कुछ ही दूरी पर रेडियो जॉकी नितिन कुमार के पुतले जलाए।

क्या थी टिप्पणी :

रेडियो जॉकी ने मंगलवार को प्रसारित एक कार्यक्रम में प्रशांत के बारे चर्चा करते हुए कथित रूप से 'चौकीदार से इंडियन आइडल' कहा था।

क्या चाहते हैं गोरखा :

गोरखा नेशनल लिबरेशन फंट्र, गोरखा लीग और सीपीआरएम समेत कई छात्र संगठनों ने इस टिप्पणी को गोरखा समुदाय के लिए अपमानजनक बताया है।

उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर केंद्र से मांग की है कि दोषी रेडियो जॉकी के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि कोलकाता की पुलिस बैंड के सदस्य प्रशांत तामांग (24) ने रविवार को टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल-3 का खिताब जीता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: