बालूरघाट (पश्चिम बंगाल)उत्तरी दिनजापुर जिले के धनताला के पास एक स्कूली बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से नौ छात्रों की मौत हो गई। नेशनल हाईवे 31 पर यह हादसा उस समय हुआ जब छात्रों को स्कूल से लेकर बस वापस लौट रही थी।
इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक की बस से भिड़ंत हो गई। ट्रक पर कोयला लदा हुआ था। मारे गए छात्र अल अमीन रेसिडेंशियल स्कूल में पढ़ते थे। छात्रों को लेकर बस कूच बिहार जिले में स्थित उनके घर छोड़ने जा रही थी।