bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

शत्रुघ्न सिन्हा जा सकतें है बसपा में !

चंडीगढ़ shatrughan sinha bjpतीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और दिग्विजय सिंह बहुजन समाज पार्टी में शामिल होंगे? रोपड़ के एक रिसार्ट में दो दिन तक बसपा नेता हरमोहन धवन के साथ हुई पूर्व केंद्रीय मंत्रियों की मीटिंग के बाद इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस मीटिंग में किसी भी भाजपा नेता को शामिल नहीं होने दिया गया।

यहां तक कि पूर्व भाजपा प्रधान व सांसद अविनाश राय खन्ना के बैठक में शामिल होने के आग्रह को भी दरकिनार कर दिया गया। इन आला भाजपा नेताओं की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के निकट रहे हरमोहन धवन भी शामिल थे। धवन हाल ही में बसपा में शामिल हुए हैं। केंद्र में मध्यावधि चुनावों की सुगबुगाहट से लीडरशिप से नाराज इन नेताओं के बसपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

यदि ये नेता बसपा में शामिल होते हैं तो जहां बसपा प्रधान मायावती को बिहार और झारखंड में पैर जमाने का मौका मिलेगा, वहीं इन नेताओं को एक ऐसा पार्टी प्लेटफार्म उपलब्ध हो जाएगा, जो इन दिनों उत्तर भारत के राज्यों में अपनी जड़ें मजबूत करने की कोशिशों में जुटी है।

'यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और दिग्विजय सिंह केंद्र में चंद्रशेखर सरकार के दौरान मेरे साथ मंत्री थे। उनके साथ मेरे पारिवारिक संबंध हैं। बहुत दिनों से मिलना नहीं हुआ था, इसलिए सोचा मिला जाए। हां, यह सही है कि तीनों पूर्व केंद्रीय मंत्री दो दिन रोपड़ के पास रिसार्ट में मेरे साथ रहे, लेकिन इस दौरान मेरी उनके साथ बसपा में शामिल होने के मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई।

-हरमोहन धवन, पूर्व केंद्रीय मंत्री





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: