न्यूयॉर्क.
विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने अमेरिका की विदेश मामलों की सेक्रेटरी कोंडोलिजा राइस से मुलाकात कर द्विपक्षीय मसलों पर चर्चा की। करीब 45 मिनट की बातचीत के बाद मुखर्जी ने कहा कि यह एक अच्छी मुलाकात थी।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों पर संतोष जताते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इंडियन परमानेंट मिशन की ओर से जारी किए गए एक प्रेस विज्ञप्ति कहा गया है कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मामलों की समीक्षा की और सहयोग बढ़ाने पर बल दिया।
इसके साथ बदले हुए अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में भी दोनों देशों के संबंधों पर विचार किया गया। हालांकि इस विज्ञप्ति में इस बात का कोई उल्लेख नहीं है कि इस बैठक में परमाणु करार पर चर्चा हुई या नहीं।