bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

महेंद्रा के लगाए पौधे ने फल देने शुरू किए : ओमप्रकाश

भिवानी. ट्वेंटी-20 क्रिकेट वल्र्ड कप की जीत के हीरो जोगेंद्र शर्मा के पिता ओमप्रकाश शर्मा का कहना है कि क्रिकेट के प्रति जुनून ने ही जोगेंद्र को इस मुकाम तक पहुंचाया है। इस जीत ने उनकी दुनिया बदल दी है।

इस कामयाबी पर देशवासियों को गर्व है। वे बुधवार को यहां भारतीय क्रिकेट कंट्रेाल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रणबीर सिंह महेंद्रा का आभार जताने के लिए आए थे।

रोहतक की काठ मंडी में पान की दुकान चलाने वाले ओमप्रकाश ने कहा कि महेंद्रा द्वारा लगाए गए पौधे ने फल देने शुरू कर दिए हैं। उनके आशीर्वाद व दिशा-निर्देशन में जोगेंद्र यहां तक पहुंचा है। वे ताउम्र उनके अहसानमंद रहेंगे। एक सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि मैच के आखिरी ओवर में भले ही कइयों के दिलों की धड़कने रुक गई थी लेकिन उन्हें अपने पुत्र पर पूरा भरोसा था कि वह देश को वल्र्ड कप दिलाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: