bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

दबाव भारत पर: पोंटिंग

pontingनई दिल्ली: सात वन डे इंटरनेशनल की द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारत आई विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपना चिर परिचित माइंडगेम खेलते हुए कहा है कि इस सीरीज में दबाव उनकी टीम पर नहीं, वरन धोनी एंड कंपनी पर होगा। क्योंकि मेजबान टीम ट्वंटी20 विश्वकप में मिली शानदार सफलता को वन डे में भी जारी रखना चाहेगी।

पोंटिंग ने कहा कि ट्वंटी20 विश्वकप अब बीते समय की बात हो गई है। भारत ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में आसानी से नहीं ले सकता, क्योंकि उनकी टीम का मेजबान के खिलाफ वन डे रिकार्ड बेहद शानदार रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने श्रीसंथ की आक्रमकता का बचाव करते हुए कहा कि भारतीय टीम में इस तरह के खिलाड़ियों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया हर मैच जीतना चाहती है। ट्वंटी20 विश्वकप में भी उसकी यही रणनीति थी। अब वन डे में भी उसकी यह प्राथमिकता होगी।

बुधवार को ट्वंटी20 विश्वकप जीतकर लौटी भारतीय टीम के स्वागत में व्याप्त मदहोशी के आलम के बीच विश्व चैंपियन टीम के आगमन की खबर ठंडी ही रही। दोनों टीमों के बीच पहला मैच बेंगलूरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 29 सितंबर को खेला जाना है।



संबंधित खबरें
* इस तरह जीता भारत ने थ्रिलर फाइनल





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
jitendra kumar
Thursday, 27th Sep 2007, 18:20
ji bilkul nahi,hamari team ne jo twenty twenty cup jeeta hai woh unki kabiliyat ke dum par jita hai.janha tak dabav ki baat hai woh to dono teams par hai.aur hamari team main woh kabiliyat hai ki woh yeh series bhi jeet sakti hai.GOOD LUCK TEAM INDIA!
raj sakshena
Thursday, 27th Sep 2007, 20:09
india won.