bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

म्यांमार : 100 से अधिक बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार

यंगून. म्यांमार के सैनिक शासन ने पूर्वी रंगून के एक बुद्ध विहार में छापा मार कर 100 बौद्ध भिक्षुओं को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान एनग्वेकयारयान बुद्ध विहार की खिड़कियों के शीशे टूट गए। जमीन पर गोलियों के खोखे बिखरे हुए थे। एक अन्य बुद्ध विहार पर भी छापा मारा गया लेकिन पूरा ब्योरा नहीं मिल सका है।

एक पऱत्क्षदर्शी ने बताया कि बुद्ध विहार का हाल देखकर आसपास के निवासी रो पड़े। 100 से 230 के बीच बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार किए गए। विहार के प्रमुख बौद्ध भिक्षु का चित्र दीवार से उतार कर जमीन पर फेंक दिया गया।

छापे के समय विहार से भाग निकले बौद्ध भिक्षु तड़के वापस लौट आए। इन बौद्ध भिक्षु के शरीर पर घाव थे और सिर में भी चोटें थीं। उनके मुताबिक छापे के बाद विहार से करीब सात लाख क्याट और जेवरात गायब हो गए। इससे पहले म्यांमार के सुरक्षा बलों ने हिंसक तरीके से सरकार विरोधी आंदोलन को कुचला। यहां लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: