bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

अब्दुल कदिर से पूछताछ की अनुमति देंगी बेनजीर

वाशिंगटन.Bhuttoपाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो देश में तीव्र प्रतिक्रिया के बावजूद अपने उस बयान पर कायम हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि वे सत्ता में आती हैं तो वे डा. अब्दुल कदिर खान के परमाणु नेटवर्क के संदर्भ में पूछताछ करने की अनुमति संयुक्त राष्ट्र संघ के इंस्पेक्टरों को देंगी। उन्होंने कहा कि कदिर की करतूतों से पाकिस्तान को गहरा धब्बा लगा है और वे इसे मिटाने की हरसंभव कोशिश करेंगी।

मिडल ईस्ट इंस्टीटच्यूट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भुट्टो ने कहा कि यदि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सरकार बनती है और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग अब्दुल कदिर खान से पूछताछ की अनुमति मांगेगा तो वे अवश्य अनुमति देंगी।

उन्होंने जोर दिया कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने कभी भी ऐसी गतिविधियों पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की। गौरतलब है कि परमाणु बम बनाने की गुप्त योजनाओं को अब्दुल कदिर खान ने वर्ष 2004 में चुपके से लीबिया, ईरान और उत्तर कोरिया को बेच दिया था। अमेरिका खान से पूछताछ करना चाहता था लेकिन राष्ट्रपति मशर्रफ ने पूछताछ पर रोक लगा दी थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: