bhaskar Web English
HomeNewsNational National

मिजोरम : बच्चों के साथ यौनाचार में वृद्धि

आईजल.भारत के उत्तरपूर्वी राज्य मिजोरम में किशोरियों के साथ यौनाचार के मामलों में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। बाल यौनाचार और बलात्कार विषय पर आयोजित एक वर्कशॉप के दौरान इन बातों का खुलासा हुआ।

पुलिस रिकार्ड का हवाला देते हुए बताया गया कि पिछले साल की तुलना में इस साल अगस्त तक किशोरियों के साथ बलात्कार के मामलों में 10.87 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि छेड़छाड़ के अन्य मामलों में 34.21 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक बलात्कार की शिकार 61 युवतियों में से 39 की उम्र 18 साल से कम है। 17 की उम्र 10 से 14 साल के बीच की है। छह की उम्र 14 से 18 साल के बीच की है। 16 की उम्र तो 10 साल से भी कम है।

पिछले साल बलात्कार की शिकार 48 युवतियों में से 37 की उम्र 18 साल से नीचे की थी। इस वर्कशॉप में एक अन्य जानकारी भी सामने आई जिसके मुताबिक बच्चों से संबंधित यौनाचार और बलात्कार के 95 प्रतिशत मामलों में उनके परिवार के सदस्य, पड़ोसी या रिश्तेदार शामिल रहते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: