bhaskar Web English
HomeNewsNational National

अबु सलेम के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी

नई दिल्ली.दिल्ली की एक अदालत ने आज अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया है। सलेम के खिलाफ यह वारंट पांच साल पुराने जबरन वसूली के मामले में जारी किया गया है। चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट संजीव जैन ने मुंबई के जेल अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे सलेम को 15 अक्टूबर को अदालत में पेश करें।

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने अबू सलेम और उसके दो अन्य साथियों इश्तियाक अहमद और चंद्र प्रकाश के खिलाफ वर्ष 2002 में यह मामला दर्ज किया था। इन तीनों पर दक्षिण दिल्ली के एक व्यापारी रजत नागरथ से एक करोड़ रुपए बतौर वसूली मांगने का आरोप था। दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: