bhaskar Web English
HomeBusinessDalal Street Dalal Street

शेयर बाजार ऊफान पर, निफ्टी 5 हजार पार

shareमुंबई: भारतीय शेयर बाजार में आया उफान का दौर जारी है। गुरुवार के कारोबारी सत्र में बंबई शेयर बाजार(बीएसई) के सेंसेक्स ने फिर 17,000 के आंकड़े को पार किया, वहीं नेशनल शेयर बाजार(एनएसई) का निफ्टी 5,000 के स्तर को पार कर गया।

दिन के करीब 3 बजे तक सेंसेक्स 231.45 अंक ऊपर जाते हुए 17,152.84 तक पहुंच चुका था, वहीं निफ्टी 52.20 अंक ऊपर जाकर 4992.70 के स्तर को छू चुका था।

आज के पूरे कारोबारी सत्र में 1501 शेयरों ने लाभ अर्जित किया,1447 घाटे में रहे। 85 शेयरों की सेहत में इस उछाल का कोई असर नहीं पड़ा। बीएसई में लाभ अर्जित करने वाले शेयरों में स्टरलाईट,टाटा स्टील और हिंडाल्को प्रमुख रहे। इनके शेयरों में 3 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ। घाटे में रहने वाले शेयरों में एचपीसीएल,बीपीसीएल, रिलायंस पेट्रो कैमिकल प्रमुख रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: