bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

यूसुफ ने आईसीएल को ठेंगा दिखाया

yousufकराची: पाकिस्तान के भरोसेमंद बल्लेबाज मो. यूसुफ ने इंडियन क्रिकेट लीग(आईसीएल) को जोर का झटका देते हुए अपना करार तोड़ लिया है। वे अब अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रारंभ हो रही सीरीज में खेलेंगे।उन्होंने आज पीसीबी के करार पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

यूसुफ के साथ एक संयुक्त प्रेसवार्ता में पीसीबी प्रमुख नसीम अशरफ ने कहा कि यूसुफ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज मंे खेलने को राजी हो गए हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा देश के लिए खेलना रही है। बोर्ड और उनके बीच पनपी गलतफहमी के चलते यह सब हुआ। अब सबकुछ ठीक है। यूसुफ अब टेस्ट सीरीज में खेलने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही वे अब आईसीएल में नहीं खेलेंगे।

यूसुफ ने आईसीएल से नाता तोड़ने पर कहा कि वे आईसीएल के उस प्रावधान के बारे में नहीं जानते थे, जिसके अनुसार उन्हें उस स्थिति में भी आईसीएल को प्राथमिकता देनी होगी, जब पाकिस्तान टीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रही होगी। वे यह नहीं जानते कि अब इस तरह एक तरफा करार तोड़ने पर आईसीएल उनके खिलाफ क्या करेगा। इस पर अशरफ ने कहा कि यूसुफ अपना ध्यान पाक के लिए खेलने पर लगाएं। आईसीएल के साथ उनके मामले को बोर्ड निपटा लेगा।

उल्लेखनीय है कि यूसुफ पाकिस्तान के लिए 75 टेस्ट और 242 एक दिवसीय मैच खेल चुके हैं। 2006 में उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 1,788 रन बनाए थे। चयनकर्ताओं ने उन्हें ट्वंटी20 विश्वकप के लिए टीम में नहीं रखा था। इससे नाराज होकर उन्होंने आईसीएल ज्वाईन कर लिया था।

उनके साथ इमरान फरहत, इंजमाम उल हक और अब्दुल रज्जाक ने भी आईसीएल ज्वाईन किया था। अशरफ ने कहा कि बोर्ड ने अन्य खिलाड़ियों से भी उनके आईसीएल के साथ किए करार को रद्द करने लिए बात नहीं की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीसीबी ने यूसुफ को ए श्रेणी का करार दिया है। इसके तहत उन्हें तत्काल एक लाख डॉलर का बोनस दिया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड आईसीएल द्वारा करार तोड़ने के कारण लगाए जाने वाले दंड का भी भुगतान करेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: