मुंबई: वल्र्ड फोन इंटरनेट सर्विसेस ने अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल दरों में अविश्वसनीय कटौती की है। आप अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और आस्ट्रेलिया 50 पैसे प्रति मिनट में बात कर सकते हैं।
वल्र्ड फोन वाइस इंटरनेट प्रोटोकाल (वीओआईपी) सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। उसने कुछ दिन पहले ही 30 देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय कॉल दरें 95 पैसे पर ला दी थीं। कंपनी मासिक 1500 रुपए लेती है जो व्यावहारिक तौर पर 50 पैसे प्रति मिनट होता है।
क्या है तकनीक: ग्राहकों को कंप्यूटर का इस्तेमाल करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ग्राहकों को एक सामान्य टेलीफोन मिलेगा, जिसका एक अंतरराष्ट्रीय नंबर होगा। इस फोन को सीधे डीएसएल या ब्राडबैंड से कनेक्ट किया जाएगा और किसी भी देश को कॉल लगाया जा सकेगा।
कहां-कहां: पहले चरण में दिल्ली में सेवाएं शुरू होंगी। महीने भर में मुंबई में लांच की जाएंगी। बाद में बेंगलूर, चेन्नई, हैदराबाद, चंडीगढ़, कोलकाता, पुणो और अहमदाबाद में भी सेवाएं लांच होंगी।
क्या है ऑफर: 1. अनलिमिटेड अमेरिका व कनाडा के लिए 1500 रुपए मासिक। इसमें अमेरिका का वर्चुअल नंबर और अमेरिका व कनाडा के असीमित कॉल मिनट।
2. अनलिमिटेड अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के लिए 2000 रुपए प्रति माह। ब्रिटेन का वचरुअल नंबर और अमेरिका, ब्रिटेन व कनाडा के लिए असीमित कॉल मिनट। अमेरिका का अतिरिक्त वचरुअल नंबर फ्री मिलेगा। 
3. अनलिमिटेड अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और आस्ट्रेलिया 2500 रुपए प्रति माह। आस्ट्रेलिया का वचरुअल नंबर और अमेरिका, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन व कनाडा के असीमित कॉल मिनट।