मुंबई: जीवन में तेजी से हो रहे गुणात्मक विकास, यातायात के बेहतर साधन, बुनियादी सेवाओं और अपनी श्रमशक्ति के देश की अर्थव्यवस्था में बेहतर योगदान के चलते दिल्ली ने देश के 48 शहरों में बाजी मार ली है। एर्नेस्ट एंड यंग के अनुसार रहने के लिए दिल्ली सबसे उत्तम भारतीय शहर है।
अर्नेस्ट और यंग की यह रिपोर्ट बेहतर जीवन के लिए जरूरी 57 माध्यमों पर विचार करने के बाद तैयार की गई है। अपनी कम आबादी के कारण दिल्ली ने संपन्नता के इंडेक्स में देश की आर्थिक महानगरी मुंबई को मात दे दी। राष्ट्रीय राजधानी में प्रति व्यक्ति आय अधिक है। इसके साथ ही यहां बचत का स्तर भी ऊंचा है।
इस संस्था की रिपोर्ट को आज राजधानी में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस जयपाल रेड्डी ने फिक्की द्वारा आयोजित इंटरनेशनल रीयल एस्टेट समिट में जारी किया।
व्यापार की बेहतर संभावनाओं के इंडेक्स पर भी आश्चर्य जनक ढंग से दिल् ली सबसे ऊपर है। इस शहर में श्रमशक्ति अधिक है। इसके साथ प्रबंधन में स्नातक और व्यापार और सेवा में कार्यरत लोगों की संख्या भी अधिक है। इस आधार पर दिल्ली की मुंबई, बेंगलूरु और चेन्नई की तुलना की गई थी।
हालांकि शहरी शासन प्रणाली के आधार पर मुंबई सबसे ऊपर है। दिल्ली इसमें दूसरे नंबर पर आता है। रिपोर्ट कहती है, निं:संदेह बुनियादी सुविधाओं के आधार पर देश में सबसे बेहतर ाहर है। इसमें सड़कों का जाल और अस्पताल और शिक्षा जैसी सुविधाएं शामिल हैं।