bhaskar Web English
HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

"ये जो है जिंदगी" की वीडियो सीडी लांच हुई

मुंबई 28yeh hey jo zindag80 के मध्य दशक में दूरदर्शन पर प्रति शुक्रवार प्रसारित होने वाला प्रसिद्ध हास्य धारावाहिक ये जो हैं जिंदगी एक सीधी सच्ची कॉमेडी था और शुक्रवार को रात ८ बजकर 30 मिनट पर प्रसारित होता था। इस धारावाहिक ने अपने समय में अपार लोकप्रियता हासिल की थी। इस धारावाहिक से सतीश शाह ,सफी ईमानदार , स्वरूप संपत , राकेश बेदी और टिकू तल्सानिया ने अपार लोकप्रियता हासिल की थी और फरीदा जलाल ने इसी धारावाहिक के माध्यम से टेलिविजन की दुनिया में वापसी की थी।

"ये जो है जिंदगी" के कलाकार लगभग 20 सालों बाद एक साथ मुंबई के मिलन मॉल में फिर से मिले , मौका था ये जो है जिंदगी धारावाहिक की वीडियो सीडी की लांचिंग का । शेमारू इंटरटेंनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने "ये जो है जिंदगी" धारावाहिक की वीडियो सीडी लांचिग के अवसर पर इस धारावाहिक में काम करने वाले कलाकारों ने अपने अनुभव भी बताए । सतीश शाह ने कहा कि इस धारावाहिक ने उनकें कैरियर को एक नई दिशा प्रदान की और यह उनकीं अपनी जिंदगी में काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है । वहीं इसके निर्देशक कुंदन शाह ने कहा कि शरद जोशी के लेखन का कमाल था यह धारावाहिक और एक सीधी सच्ची भाषा में कहीं गई कामेडी लोगों को पसंद आई ।

"ये जो है जिंदगी""ये जो है जिंदगी" धारावाहिक में रंजीत और रेनू जो कि पति पत्नी की भूमिका में है, और उनकें साथ राजा भी रहता है जो रेनू का ब्रदर है । इनके साथ इस धारावाहिक में सतीश शॉह ने भी महत्वपूर्ण किरदार अभिनय किया है । कुल मिलाकर इन लोंगो की प्रतिदिन की जिंदगी में जो घटनाएं घटती हैं वो एक हास्य का पिटारा बुनती है,जो दर्शक को गुदगुदाती है । सतीश शॉह ने इसमें हर एक कड़ी में अलग किरदार को जिया है । इसमें उनका यह वाक्य बहुत प्रसिद्ध हुआ था जिसमें वे कहते है "ओह वॉट ये रिलीफ"। साथ ही रंजीत के बासॅ के रोल में टिंकू तल्सानिया का डॉयलाग "ये क्या हो रहा है" भी बहुत पसंद किया गया था।

"ये जो है जिंदगी"

निर्देशक : कुंदन शॉह और मंजुल सिन्हा

लेखक : शरद जोशी

शेमारू इंटरटेंनमेंट प्राइवेट लिमिटेड इस धारावाहिक की वीडियो सीडी लांच की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: