विख्यात पेंटर और प्रशिक्षक सुजाता आचरेकर का कहना है कि उन्हें जिंदगी के हर फैसले के लिए प्रेरणा रंगों से ही मिलती है। यही वजह है कि उन्होंने पेंटिंग की विधा को
अपने जीवन में अहम स्थान दिया है।
सुजाता ने राहेजा स्कूल ऑफ आर्ट मुंबई से ग्रेजुएशनकिया है और मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में उनकी दो एकल प्रदर्शनियां भी आयोजित हो चुकी हैं। वर्तमान में वे वे सर
जेजे स्कूल ऑफ आर्ट, मुंबई में अध्यापन कर रही हैं। विगत 15 वर्षो से वे इस कला के प्रति समर्पित हैं और अभी बहुत आगे जाने की तमन्ना वे रखती हैं। हाल ही में पॉइंट ऑफ व्यू गैलरी में उनकी नई प्रदर्शनी की शुरुआत हुई है।
सुजाता का कहना है कि उनकी अधिकतर कृतियां सांकेतिक ही होती हैं और इनमें वे उनमें आम आदमी के मनोभावों को ही प्रदर्शित करने की कोशिश करती हैं। उनकी कृतियों में प्रकृति और उनके आस-पास के वातावरण का प्रभाव सहजता से देखा जा सकता है।