HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

शुक्ला से मेरे अंतरंग संबंध थे : रामकली

शिवपुरी. पोहरी जनपद पंचायत की दलित महिला सदस्य रामकली जाटव ने आज शिवपुरी विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के कार्यालय पर आहूत पत्रकारवार्ता में आरोप लगाया कि हरिबल्लभ शुक्ला से उसके तीन साल पूर्व तक अंतरंग संबंध थे और श्री शुक्ला मेरे पुत्र की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाते थे। श्री शुक्ला ही मुझे राजनीति में लाए थे। पत्रकारवार्ता में कोलारस नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे व कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी उनके साथ थे।

श्री रघुवंशी ने इस महिला को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट में जाने की बात कही और कहा कि वे इस मसले को विधानसभा में उठाने के साथ ही पीड़ित महिला को राज्यपाल, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री तक ले जाएंगे। उधर पोहरी विधायक हरिबल्लभ शुक्ला ने कहा कि दलित महिला जनप्रतिनिधि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

सिंधिया से मुझे जान का खतरा: शुक्ला
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए पोहरी विधायक हरिबल्लभ शुक्ला ने चेतावनी दी कि मुझे सिंधिया से जान का खतरा है, इसलिए मैं सरकार से सुरक्षा की मांग करता हूं, लेकिन सिंधिया यह समझ लें कि यदि मेरे परिवार के किसी सदस्य को खरोंच भी आई तो उनकी खैर नहीं।

शुक्रवार को गौतम बिहार कालोनी स्थित अपने निवास पर आहूत पत्रकारवार्ता में श्री शुक्ला ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुगल ए आजम करार दिया और कहा कि वे आजादी के 60 साल बाद भी हमें गुलाम समझने की भूल कर रहे हैं।

श्री शुक्ला ने सांसद पर सिंधिया ट्रस्ट के नाम पर करोड़ों रुपए की संपत्ति और शासकीय जमीन की हेराफेरी कर खुदबुर्द करने का आरोप लगाया और कहा कि इसके प्रमाण भी उनके पास मौजूद हैं। श्री शुक्ला ने कहा कि वे इन प्रमाणों को लेकर कोर्ट जाएंगे। पोहरी विधायक ने यदि सांसद श्री सिंधिया चुने हुए सांसद और नेता हैं तो मैं भी चुना हुआ विधायक हूं।

बावजूद इसके मैंने लोकार्पण समारोह के लिए श्री सिंधिया का पूरे सवा दो घंटे इंतजार किया और जब उन्होंने अपने समर्थकों को जवाब दिया कि समय हो तो विधायक बैठें, अन्यथा चलें जाएं। इस पर मैंने आगे बढ़कर तीन मार्गो का पूजन किया, जो मेरे अधिकार का मामला है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: