bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

70 हजार से अधिक गैस कनेक्शनों पर तलवार

बीकानेर. gas संभाग के बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में 70 हजार से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन इस वर्ष के अंत तक कट सकते हैं।

रसोई गैस के दुरुपयोग को रोकने तथा वाणिज्यिक सिलेंडरों की खपत को बढ़ाने के लिए कंपनियां ने अब कड़ा रुख अपनाया है। भारत सरकार के निर्देश पर पेट्रोलियम कंपनियां मल्टीपल कनेक्शनों का सर्वे करवा रही है। एक ही नाम और पते पर एक से अधिक कनेक्शन अब नहीं रहेंगे।

कंपनी की माने तो एक पते पर एक ही गैस कनेक्शन रहेगा। ब्लैक में चल रहे कनेक्शन भी खारिज कर दिए जाएंगे। वर्षो पुराने गैस कनेक्शनों का बारीकी से सर्वे करवाया जा रहा है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने नवंबर के अंत तक सभी सेल्स ऑफिसर्स से सर्वे रिपोर्ट मांगी है। कंपनी के अधिकारियों का मानना है कि गैस कनेक्शनों की खुली छूट देने से एक ही घर या होटल में कई सदस्यों के नाम से अलग-अलग कनेक्शन लिए जा चुके हैं।

इससे घरेलू गैस का दुरुपयोग बढ़ गया है। वाहनों में रसोई गैस का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। होटलों में काम करने वाले कर्मचारियों के नाम से सिलेंडर उपयोग में लाए जा रहे हैं। भुजिया बनाने वाले कारखानों और शादी समारोह में भी वाणिज्यिक के बजाय घरेलू सिलेंडर पहुंच रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार वितरकों पर वाणिज्यिक सिलेंडर अधिक से अधिक बेचने पर दबाव बनाया जा रहा है लेकिन पेट्रोलियम कंपनियों के काफी प्रयास के बाद भी वाणिज्यिक सिलेंडरों की खपत नहीं बढ़ रही है।

* घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने तथा वाणिज्यिक गैस की खपत बढ़ाने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है। भारत सरकार ने सभी पेट्रोलियम कंपनियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। घरेलू उभोक्ताओं का सर्वे करवाया जा रहा है।
-रोहित नारायणसिंह, सेल्स ऑफिसर आईओसी

गैस कनेक्शनों के लिए बनेगा सोफ्टवेयर
इंडियन ऑयल कॉपरेरेशन एक ऐसा सोफ्टवेयर तैयार कर रहा है, जिसमें घरेलू और वाणिज्यिक गैस कनेक्शनों का पूरा ब्यौरा रहेगा। घरेलू गैस उपभोक्ता की पूरी जानकारी सोफ्टवेयर में डाली जाएगी, जिससे यह पता रहेगा कि किस व्यक्ति के नाम और पते पर कितने कनेक्शन हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: