HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड चुरा हवाई यात्रा

जोधपुर. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड चुरा कर किसी ने तीन बार हवाई यात्रा कर ली और प्रोफेसर को पता ही नहीं चला। बैंक ने credit cardजब बिल भेजा तब उन्हें पंद्रह हजार रुपए का चूना लगने की जानकारी हुई। उन्होंने पहले कार्ड ब्लॉक कराया और फिर पुलिस में मुकदमा दर्ज करवा दिया।

मामले की जांच कर रहे डीएसपी नारायणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रोफेसर वेदांतन शास्त्री की रिपोर्ट पर आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। प्रोफेसर ने बताया कि उनका एचएसबीसी बैंक में खाता है, जहां से उन्हें क्रेडिट कार्ड मिला हुआ है। इस कार्ड का उपयोग खरीदारी व इंटरनेट के उपयोग करते हैं। दो दिन पहले उनके पास बैंक का स्टेटमेंट आया जिसमें पंद्रह हजार रुपए खर्च होना बताया गया।

यह राशि एयर डेक्कन की हैदराबाद से जोधपुर, जोधपुर से चेन्नई व चेन्नई से जोधपुर की हवाई यात्रा पर खर्च हुई थी। प्रोफेसर को झटका लगा कि उन्होंने तो हवाई यात्रा की ही नहीं फिर यह बिल कैसे बन गया।

इसी माह हुई हवाई यात्रा
प्रोफेसर ने बैंक में जाकर पता लगाया तो जानकारी मिली कि 2 सितंबर व 10 सितंबर को इन हवाई यात्रा के टिकट इंटरनेट से लिए गए थे। क्रेडिट कार्ड पर 16 अंक के नंबर होते हैं जो खरीदारी में काम आते हैं तथा उनके पीछे के 3 अंक से इंटरनेट का उपयोग किया जाता है। किसी ने कार्ड के ये नंबर तथा पासवर्ड पता कर लिए और मुफ्त हवाई यात्राओं का लुत्फ उठाया।

जालसाल की तलाश
क्रेडिट कार्ड के इंटरनेट नंबर व पासवर्ड चुरा कर हवाई यात्रा करने वाले को हवालात तक पहुंचाने के लिए पुलिस गहन छानबीन कर रही है। प्रोफेसर ने पुलिस को बताया कि वे होटलों व दुकानों में खरीदारी के लिए जाते रहे हैं जहां क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते थे। वे अपना कार्ड कर्मचारी अथवा होटल के वेटर को स्वैप करने के लिए दे देते थे, संभवत: उन्होंने इस कार्ड की स्केनिंग कर ली और पासवर्ड पता कर यह काम किया हो।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: