HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

रंगरेलिया मनाते पकड़े गए शिक्षक-शिक्षिका

जशपुरनगर. ग्रामीणों ने संकुल प्रभारी व प्रधान पाठिका रंगरेलिया मनाते पकड़ लिया। मामला उजागर होने पर आरोपी संकूल प्रभारी ने ग्रामीणों को नक्सलियों से उड़ाने की धमकी दी। मामला जब नहीं बना तो ग्रामीणों को 10 हजार रुपए देने की लिखित पेशकश की है। मामले की शिकायत आवास पर्यावरण मंत्री से की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बगीचा तहसील के अंतर्गत ग्राम एकम्बा गांव के एक स्कूल की है। यहां पढ़ा रही एक शिक्षिका और संकुल प्रभारी को ग्रामीणाों ने शिक्षिका के घर पर अय्याशी करते रंगे हाथों पकड़ लिया ग्रामीणों ने इसकी शिकायत आवास और पर्यावरण मंत्री से की है।

ग्रामीणों ने अपनी लिखित शिकायत में आवास और पर्यावरण मंत्री को बताया कि घटना से पहले वहां पदस्थ एक अन्य शिक्षक को संकुल प्रभारी ने मारपीट कर वहां से भगा दिया । स्कूल परिसर में ही शिक्षिका का मकान होने के कारण दोपहर दो बजे संकुल प्रभारी शिक्षिका के घर गया और उसके साथ अय्याशी किया। इसे कुछ ग्रामीणों ने देखा और गांव में शोर मचाना शुरू कर दिया।

मामला उजागर होने पर ग्राम पंचायत की सभा में संकुल प्रभारी ने पंचों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी तथा ग्रामीणों से कहा कि यदि मुंह बंद नहीं रखोगे तो मै सभी को नक्सलियों से कहकर मरवा दूंगा।

जब ग्रामीण इससे भयभीत नहीं हुए तो संकूल प्रभारी को मामला हाथ से फिसलते हुए नजर आया और अंतत: उसने मामले को दबाने के लिए ग्रामीणों के सामने शिक्षिका के साथ अय्याशी की बात स्वीकारते हुए लिखित में यह बयान दिया कि मेरे से गलती हुई है और इसके एवज में मैं 10 हजार रुपए देने एक माह के अंदर ग्रामीणों को दूंगा।

स्कूल परिसर में स्थित निवास में इस तरह के कुकृत्य से ग्रामीणों में भारी आक्र ोश है ग्रामीणों का कहना है कि जब शिक्षक-शिक्षिका इस तरह की हरकत करेंग तो बाल मन पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा और स्कूल के साथ ही गांव का माहौल भी खराब होगा। इस कृत्य पर ग्राम एकम्बा के ग्रामीणों ने मंत्री से कार्रवाई की मांग की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: