bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

गणेशोत्सव या गुंडोत्सव

बिलासपुर. ganesh जिला व पुलिस प्रशासन के अफसर जहां धार्मिक भावना भड़कने के भय से इसे नहीं रोक पा रहे हैं, वहीं आमजन रोज प्रतिमा विर्सजन की आड़ में शराबखोरी कर डीजे की तेज आवाज में हुड़दंग करने वालों से परेशान हैं।

देश में क्रांति की अलख जगाने बालगंगाधर तिलक ने महाराष्ट्र से गणेशोत्सव की शुरुआत की थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। गणेशोत्सव शराबखोरी, गुंडागर्दी व हुड़दंग में तब्दील हो गया है। मारपीट सिरफुटौव्वल की वारदात विसर्जन के वक्त आम हो गई है।

तय तिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक घरों या मुहल्लों के चौक-चौराहों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। इसके बाद अनंत चतुर्दशी को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है, हालांकि कई लोग श्रद्धा अनुसार तीन-चार दिन बाद ही प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू कर देते हैं। मंगलवार अनंत चतुर्दशी के एक दिन पूर्व सोमवार से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर चल रहा है।

हुड़दंगी शराब के नशे में रोज डीजे की धुन पर विसर्जन के नाम पर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। पिछले पांच-छह साल से प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर गुंडागर्दी बढ़ी है। मंगलवार को अनंत चतरुदशी थी। इस दिन तक प्रतिमाओं का विसर्जन हो जाना था, लेकिन लिंकरोड, मसानगंज समेत कई मुहल्लों की प्रतिमाएं पितृपक्ष आरंभ होने के बाद भी विसर्जित नहीं की गई हैं।

प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर जारी अभी भी जारी है। हुड़दंगियों की टोली गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के नाम पर सड़क पर शराब के नशे में लाठी लेकर डीजे में खुलेआम हुड़दंग व मारपीट कर रहे हैं, जिसके कारण मुख्य मार्ग पर रहने व यहां से आने जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है।

स्थिति यह है कि ट्रैफिक जाम होने के कारण राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है, जिससे विघ्नहर्ता की इमेज विघ्नेशवर जैसी हो गई है। कहने के लिए डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन इसके बावजूद रात भर विसर्जन में डीजे बजाया जा रहा है।

क्या कहते हैं पंडित
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं पंडित विजय मिश्रा का कहना है कि पूर्णिमा के पूर्व प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना चाहिए। पितृपक्ष में गणेश पूजन से सतबुद्धि ज्ञान की हानि होती है, जिसके परिणाम दुखद होते हैं। चूंकि पितृपक्ष में पितरों का आवाहन किया जाता है ऐसे में देवता की विदाई करने से पितर नाराज होते हैं, जो सामाजिक व धार्मिक दृष्टि से अनुचित है।

>> गणेशोत्सव में ऐसा हो गया, लेकिन दुर्गोत्सव में ऐसा न हो इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। पुलिस अफसरों के साथ चर्चा कर इसके लिए अभी से कार्ययोजना तय की जाएगी।
सुबोध सिंह कलेक्टर बिलासपुर

>> समन्वय समिति की बैठक में सभी उपस्थित लोगों को कह दिया गया था कि २५-२६ सितंबर तक प्रतिमाओं का हर हाल में विसर्जन करा दिया जाए, लेकिन अभी तक विसर्जन चल रहा है, धार्मिक मामला है, इसलिए इस पर दखल देना उचित नहीं है। जनता अगर चाहे तो ऐसे मामलों में पहल हो सकती है।
प्रदीप गुप्ता एसपी बिलासपुर

>> डीजे पर २५ डेसीबल से ज्यादा आवाज होने पर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम २000 के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। रात १0 बजे के बाद डीजे बजाने का प्रावधान नहीं है। पूर्व में डीजे संचालकों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है, लेकिन गणेश व दुर्गोत्सव जैसे धार्मिक मामलों में धार्मिक भावना भड़कने के कारण कार्रवाई नहीं की जा सकती।
सीके मानिक अतिक्रमण निवारण अधिकारी नगर निगम

१४ का सिर फुटा ३ मामले दर्ज
गणेश विसर्जन के दौरान सोमवार की रात तेलीपारा के दो समितियों में दो बार मारपीट हुई इस वारदात में १२ लोगों का सिर फुटा । दूसरी वारदात बुधवार की रात टिकरापारा व कतियापारा गणेशोत्सव समिति के बीच हुई जिसमें एक युवक का सिर फुट गया।

इसी तरह गुरुवार की रात गणेश विसर्जन के दौरान धक्का मुक्की करने से मना करने पर कुदुदंड में तीन चार युवकों ने लाठी से हमला कर एक युकव का सिर फोड़ दिया। सिटी कोतवाली व सिविल लाइन पुलिस ने तीन मामले में करीब १५ लोगों के विरुद्ध बल्वा व मारपीट का मामला दर्ज किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: