bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

बोस्टन में भी मना भारत की जीत का जश्न

बोस्टन ट्वेंटी 20 वल्र्डकप में टीम इंडिया की जीत पर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका के बोस्टन प्रांत में भी जमकर खुशी मनाई गई। भारतीय युवाओं ने जीत का जश्न बड़े ही अनोखे अंदाज में मनाया। धमार्थ संगठन नेक्स्ट जनरेशन फाउंडेशन के सचिव प्रमित मकोडे व नागेन्द्र तोमर द्वारा बोस्टन के पश्चिमी उपनगरीय इलाके में आयोजित कार रैली में सैकड़ों क्रिकेटप्रेमियों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक कार पर भारतीय तिरंगा लहरा रहा था। उन्हें यह जानकर काफी खुशी हुई कि क्रिकेट का खेल काफी हद तक उनके अपने बेसबाल से मिलता-जुलता है।

नॉर्थबोरो मेसाच्युसेट्स के सेंट बर्नाडेट चर्च के पादरी स्टीफन जेमे भी क्रिकेट के बारे में जानने के लिए उत्साहित थे। उन्होंने जीत के जश्न में हिस्सा भी लिया। रैली दस मील लंबी थी, जो अंत में एक खुले मैदान में जाकर समाप्त हुई। यहां युवा बॉलीवुड फिल्म 'रंग दे बसंती' और 'चक दे इंडिया' के गानों पर खूब नाचे। साथ ही रैली में भाग लेने वाले सभी लोगों को भारतीय मिठाईयां भी बांटी गई। स्थानीय क्रिकेट प्रशंसक जयेश सिंगोदिया व अश्वघोष कांबले ने रैली की तैयारियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नेक्स्ट जनरेशन फाउंडेशन ने हाल ही में बोस्टन क्षेत्र में मेसाच्युसेट्स क्रिकेट लीग के साथ मिलकर न्यू इंग्लैंड क्रिकेट कप टूर्नामेंट की मदद से ट्वेंटी 20 क्रिकेट के प्रारूप से जनता को परिचित कराया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: